जागरण संवाददाता, बस्ती। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने सोमवार देर रात जुलूस के दौरान पथराव कर प्रतिमा को खंडित कर दिया। पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दो चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस ने 20 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने हुड़दंग करते हुए पथराव किया और प्रतिमा खंडित कर दी। मंगलवार की सुबह शुभम जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने सलमान कुरैशी, अनीश, इरफान, फजल, नफीस, अरमान, मंटू पठान, समीर व रेहान व 10 अन्य अज्ञात लोगों पर युवतियों से छेड़छाड़ करने व प्रतिमा को खंडित कर अराजकता फैलाने का केस दर्ज किया।