National
सोना हुआ सस्ता: करवाचौथ-धनतेरस पर इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी की डिमांड, चांदनी चौक में गहनों की बिक्री 12% बढ़ी
नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। त्योहार व वैवाहिक मौसम के साथ दाम में नरमी ने सोने पर सुहागा किया है। जिससे दरीबा व कूचा महाजनी जैसे प्रसिद्ध ज्वेलरी बाजारों में रौनक लौटी है। पिछले दो दिनों में ही खरीदारी संबंधित पूछताछ में चार
लेखक Nimish Hemant134K पढ़े गए

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। त्योहार व वैवाहिक मौसम के साथ दाम में नरमी ने सोने पर सुहागा किया है। जिससे दरीबा व कूचा महाजनी जैसे प्रसिद्ध ज्वेलरी बाजारों में रौनक लौटी है। पिछले दो दिनों में ही खरीदारी संबंधित पूछताछ में चार गुना तो बिक्री में 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है।
विशेष कि निवेशक के साथ शादी समेत अन्य समारोह के लिए खरीदार लौटे हैं। फिलहाल, करवा चौथ और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों को लेकर मांग खास है।



