लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। रामनगरी के विश्वविख्यात दीपोत्सव के दसवें संस्करण में मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह बनने जा रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई मंत्री भी सम्मिलित होंगे। हालांकि उनके आगमन को लेकर अभी कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन या खुफिया एजेंसियों को नहीं मिला है, परंतु हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आए एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पुष्टि की है। नवनिर्मित राम मंदिर में गृह मंत्री पहली बार रामलला का दर्शन करेंगे।