संवाद सहयोगी मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव के युवक की सोमवार की रात जानसठ रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने पीटकर हत्या कर दी। ईंट से सिर पर प्रहार किए। हमले में मृतक का साथी घायल हो गया।
डेढ़ साल पहले मृतक ने सराय रसूलपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों पक्ष अनुसूचित वर्ग से है। आरोप है कि युवती के स्वजन जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मृतक के साले-ससुर भाई समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवक के साथ घायल युवक से भी पूछताछ की गई है।