National
उत्तर प्रदेश में नया नियम, ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए गांव में 6 महीने रहना जरूरी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। किसी ग्राम पंचायत में न्यूनतम छह माह से निवास कर रहे लोग ही वहां की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकेंगे। ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली में साधारण निवास तय करने के लिए एक समान, स्पष्ट और विध
लेखक Hemant Kumar Srivastava159K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। किसी ग्राम पंचायत में न्यूनतम छह माह से निवास कर रहे लोग ही वहां की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकेंगे। ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली में साधारण निवास तय करने के लिए एक समान, स्पष्ट और विधिसम्मत व्यवस्था बनाई गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में “उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सामान्य निवास अवधारणा) नियमावली, 2026” को स्वीकृति दी गई। यह नियमावली उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा-9 की उपधारा (3) के स्पष्टीकरण (चार) में संशोधन कर बनाई गई है। अधिनियम में पहले ‘मामूली तौर से निवासी’ का उल्लेख था, जिसे अब न्यूनतम छह माह के निवास के रूप में स्पष्ट किया गया है।



