National
हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचर नहीं होंगे परमानेंट, कानूनी कसौटी पर दावा खारिज
अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा में नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों को प्रदेश सरकार ने बड़ा झटका दिया है। 21 सालों की सेवा और अदालतों से मिले आदेशों के बाद नियमित शिक्षक का दर्जा पाने की आस ल
लेखक Digital Desk134K पढ़े गए

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा में नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों को प्रदेश सरकार ने बड़ा झटका दिया है। 21 सालों की सेवा और अदालतों से मिले आदेशों के बाद नियमित शिक्षक का दर्जा पाने की आस लगाए बैठे अतिथि अध्यापकों के दावे को स्कूल शिक्षा विभाग ने कानूनी आधार पर खारिज कर दिया है।
विभाग ने जारी स्पीकिंग ऑर्डर में स्पष्ट किया कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया नियमित भर्ती के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसलिए उन्हें वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों का लाभ नहीं दिया जा सकता।



