जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने भोला भाई गैंग से जुड़े मकोका के मामले में सुजल उर्फ ढेला (21) को गिरफ्तार किया है। वह भलस्वा डेरी का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित पर अवैध शराब कारोबारियों, पार्किंग संचालकों और जुआ खेलने वालों से जबरन वसूली करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार थाना जहांगीरपुरी में सात मार्च 2026 को मकोका की धारा 3/4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में गैंग सरगना मुकेश उर्फ भोला को 18 अगस्त और विपिन को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।