जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. हरि सिंह ढिल्लों ने शानदार जीत दर्ज की है। मंगलवार रात 11:25 बजे पांचवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें 17,676 वोटों के बड़े अंतर से विजयी घोषित किया गया। डा. ढिल्लों को कुल 21,672 मत मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 3,996 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से पराजित कर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी जीत दर्ज की।