National
महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल की मांग पर केंद्र को नोटिस, तीन नवंबर को होगी सुनवाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी और विरोध प्रदर्शनों के प्रबंधन के दौरान तैनात महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए एक समान प्रोटोकॉल की मांग करने वाली जनहित याचिका पर केंद्र
लेखक Digital Desk178K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी और विरोध प्रदर्शनों के प्रबंधन के दौरान तैनात महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए एक समान प्रोटोकॉल की मांग करने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने अधिवक्ता आशीष गोपाल गर्ग द्वारा दायर याचिका पर यह नोटिस जारी किया। कोर्ट ने इस मामले को लंबित याचिकाओं के साथ संलग्न करते हुए अगली सुनवाई तीन नवंबर को तय की है।



