National
'खरगे की टिप्पणी से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची', सर्वे में 68 प्रतिशत लोगों ने कहा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 68 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा
लेखक Digital Desk48K पढ़े गए
-1793125956756.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 68 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इससे प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। वहीं, 54 प्रतिशत लोगों ने इसे कांग्रेस की हताशा और वैचारिक कमजोरी का संकेत बताया।
मैट्रिज न्यूज कम्युनिकेशंस नामक एजेंसी द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में कुल 5,000 लोगों को शामिल किया गया। एजेंसी के अनुसार, 72 प्रतिशत लोगों ने माना कि खरगे की टिप्पणी सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रति सम्मान की कमी दर्शाती है। सर्वेक्षण 25 से 27 अक्टूबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेलीफोन साक्षात्कार (सीएटीआइ) के माध्यम से किया गया। हालांकि, सर्वेक्षण के इन निष्कर्षों को एजेंसी के दावों के रूप में देखा जाना चाहिए।



