National
'दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखना और मेहंदी लगाना मानसिक क्रूरता', जयपुर कोर्ट की अहम टिप्पणी
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर के पारिवारिक न्यायालय ने विवाहित होते हुए दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और उसके नाम की मेहंदी लगाने जैसे आचरण को व्यभिचार माना है। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि पत्नी का यह व्
लेखक Jagran News36K पढ़े गए
-1793125118615.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर के पारिवारिक न्यायालय ने विवाहित होते हुए दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और उसके नाम की मेहंदी लगाने जैसे आचरण को व्यभिचार माना है। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि पत्नी का यह व्यवहार सामान्य दोस्ती की सीमा से कहीं आगे है। पति को लंबे समय तक दांपत्य सहचर्य से वंचित रखना भी मानसिक क्रूरता है।
कोर्ट ने पति की विवाह विच्छेद की याचिका को मंजूर करते हुए 13 वर्ष पुराने विवाह को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। दोनों का विवाह मई 2013 में हुआ था। बता दें कि पति ने जनवरी 2023 को विवाह विच्छेद के लिए याचिका दायर की थी।



