डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित 'बाप' वाली टिप्पणी को लेकर मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस भिड़ गए। दोनों दलों ने एक-दूसरे के विरुद्ध वीडियो, ग्राफिक्स और एआई से तैयार सामग्री साझा की।
भाजपा ने एक्स और इंस्टाग्राम पर कहा, 'भाई, मोदी कहीं नहीं जाएंगे।' कांग्रेस की कुछ प्रदेश इकाइयों ने खरगे की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने ‘बाप’ किसे कहा था, इसका अंदाजा कोई भी लगा सकता है।