National
'सिर्फ भावुक सर्कुलर से नहीं रुकेगी एसिड की बिक्री', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एसिड अटैक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पी
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में एसिड अटैक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि केवल भावुक भाषा में सर्कुलर जारी करने से एसिड बिक्री पर रोक का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केंद्र यह मानकर संतुष्ट नहीं हो सकता कि उसने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं और सारी जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ दी है।



