National
पासपोर्ट सत्यापन में दर्ज हो केस की मौजूदा स्थिति, सिर्फ क्राइम नंबर काफी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया है कि पासपोर्ट आवेदनों के लिए तैयार पुलिस सत्यापन रिपोर्ट में आपराधिक कार्यवाही की मौजूदा स्थिति स्पष्ट की जाए। बताया जाए कि अदालत
लेखक Digital Desk191K पढ़े गए
-1793130005591.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया है कि पासपोर्ट आवेदनों के लिए तैयार पुलिस सत्यापन रिपोर्ट में आपराधिक कार्यवाही की मौजूदा स्थिति स्पष्ट की जाए। बताया जाए कि अदालत में चार्जशीट दाखिल हुई है या नहीं, अदालत ने उसका संज्ञान लिया है या नहीं और चार्जशीट की वर्तमान स्थिति क्या है। चार्जशीट दाखिल न हुई हो तो इसका भी उल्लेख हो। क्लोजर रिपोर्ट पर मजिस्ट्रेट के आदेश और मुकदमा शुरू होने की स्थिति भी बताई जाए।



