National
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए दो गोल
कमल किशोर, जालंधर। भारतीय शेरों ने जालंधर में बांग्लादेश को बुरी तरह धो डाला है। पहले भारतीय टीम ने जापान में हुई एशिया गेम्स में 10-0 गोल से हराया था। अब ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में हीरो एशियन हाकी चैंपियंस ट्राफी
लेखक Kamal Kishore158K पढ़े गए
-1793126617768.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
कमल किशोर, जालंधर। भारतीय शेरों ने जालंधर में बांग्लादेश को बुरी तरह धो डाला है। पहले भारतीय टीम ने जापान में हुई एशिया गेम्स में 10-0 गोल से हराया था। अब ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में हीरो एशियन हाकी चैंपियंस ट्राफी में भारत ने बांग्लादेश को 13-0 गोल हरा दिया है।
जालंधर के मिट्ठापुर के रहने वाले ओलिंपियन मनदीप सिंह ने शानदार तीन गोल व खुसरोपुर के ओलिंपियन व भारतीय टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने दो गोल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय हाकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। पहले क्वार्टर से चौथे क्वार्टर तक भारतीय टीम खिलाड़ियों ने आक्रामक हाकी का प्रदर्शन किया।



