National
लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: भाजपा के उमेश द्विवेदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, सपा समर्थकों का हंगामा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक की मतगणना के दूसरे और अंतिम राउंड में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने हैट्रिक लग
लेखक Digital Desk123K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक की मतगणना के दूसरे और अंतिम राउंड में भी शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने हैट्रिक लगाई है। यानी तीसरी बार शिक्षक एमएलसी बनने का सेहरा उनके सिर बंध गया।
परिणाम आने से पूर्व रात करीब 10 बजे सपा प्रत्याशी समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मतगणना के पहले राउंड से ही उमेश द्विवेदी आगे चल रहे थे। पहले राउंड के जारी परिणाम में उन्हें उमेश द्विवेदी को 7189 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के सुशील कुमार रहे। सुशील को 3537 मत मिले थे। पहले राउंड में सुशील कुमार ही उमेश द्विवेदी के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे।



