जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से सभी विमानों के उड़ान समय में बदलाव किया गया है और अब फ्लाइट्स नए समयानुसार संचालित हो रही हैं।
इंडिगो प्रबंधन सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का विस्तार भी किया गया है। अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं।
रविवार से मुंबई की उड़ान को भी डेली कर दिया गया है। फिलहाल सिर्फ गुवाहाटी के लिए सप्ताह में दो दिन- मंगलवार और गुरुवार को सेवा उपलब्ध है। इसे छोड़कर बाकी सभी शहरों के लिए विमान सेवा नियमित है।