National
दुलारचंद हत्याकांड: मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद करने की याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
स्टेट न्यूज, आइएएनएस। बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को फिर कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट से सिंह को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 3
लेखक Digital Desk114K पढ़े गए

स्टेट न्यूज, आइएएनएस। बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को फिर कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट से सिंह को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है।
दुलारचंद के पोते नीरज कुमार की ओर से दाखिल की गई याचिका में इसी वर्ष 19 मार्च को हाई कोर्ट से अनंत सिंह को मिली जमानत रद करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मामले के विवरण के मुताबिक, विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ के समक्ष लंबित है।



