National
राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक करने का दावा: 59 हजार ई-मेल अकाउंट बंद; मचा हड़कंप
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक कर डेटा चुराने के हैकर्स के दावे के बाद तीन दिन से सरकारी ई-मेल अकाउंट बंद है। बता दें कि कुछ दिन पहले डार्क वेब पर हैकर्स ग्रुप स्कारलेट ने 5,926 मेलबॉक्स, 86.3 लाख
लेखक Digital Desk103K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक कर डेटा चुराने के हैकर्स के दावे के बाद तीन दिन से सरकारी ई-मेल अकाउंट बंद है। बता दें कि कुछ दिन पहले डार्क वेब पर हैकर्स ग्रुप स्कारलेट ने 5,926 मेलबॉक्स, 86.3 लाख ई-मेल, 70,301 पहचान रिकॉर्ड और 59,460 मोबाइल नंबर के डेटा में सेंधमारी करने का दावा किया था।
हैकर्स के दावों के बीच सर्वर की जांच और मेंटेनेंस कार्य के चलते राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट तीन दिन से बंद है। इनमें पुलिस, वित्त, चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की वेबसाइटें शामिल हैं।



