National
ग्लोबल आर्म्स मार्केट में भारत का 'पावर पंच', यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप को बेचे 850 मिलियन डॉलर के हथियार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूरोप में गोला-बारूद की बढ़ती मांग का लाभ उठाते हुए भारत के रक्षा उद्योग ने निर्यात में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।
लेखक Digital Desk138K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूरोप में गोला-बारूद की बढ़ती मांग का लाभ उठाते हुए भारत के रक्षा उद्योग ने निर्यात में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद के चार वर्षों में भारत ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर (लगभग 872 मिलियन डॉलर) मूल्य के गोला-बारूद और संबंधित उत्पादों का निर्यात किया है। जबकि इससे पहले के चार वर्षों में यह आंकड़ा सिर्फ 4.92 करोड़ डॉलर था।



