National
उर्वशी रौतेला ने सिद्धबली बाबा के दरबार में भेंट किया 24 कैरेट सोने का हार, तुर्की में डिजाइन करवाया खूबसूरत नेकलेस
अनुज खंडेलवाल, लैंसडौन। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर में 24 कैरेट सोने का हार भेंट कर अपनी आस्था प्रकट की। बाबा के दरबार में पहुंचीं उर्वशी ने पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन भ
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

अनुज खंडेलवाल, लैंसडौन। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर में 24 कैरेट सोने का हार भेंट कर अपनी आस्था प्रकट की। बाबा के दरबार में पहुंचीं उर्वशी ने पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन भी कराया।
खास बात यह रही कि सिद्धबली बाबा को अर्पित करने के लिए उन्होंने तुर्की में अपनी पसंद से विशेष रूप से यह हार तैयार करवाया था। फिल्मी दुनिया की व्यस्तताओं के बीच अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा और परिवार की वर्षों पुरानी आस्था को निभाने के लिए कोटद्वार पहुंचीं उर्वशी का यह दौरा उनके उत्तराखंड से भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।



