जागरण संवाददाता, लखनऊ। चलती ट्रेन में अब रात 11 से सुबह पांच बजे तक मोबाइल फोन की चार्जिंग नहीं हो सकेगी। रेलवे ने 25 अक्टूबर को ट्रेन में चार्जिंग के समय पावर बैंक फटने की घटना का संज्ञान लेते हुए सभी जोनल मुख्यालयों को आदेश जारी किया है। बीती 25 अक्टूबर को मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन 12809 मुंबई मेल ओडिशा के बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तब ही उसकी बोगी बी-3 में एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के दौरान फट गया था।