विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि जालसाजी से जुड़ी आइपीसी की धारा 467 का अपराध जघन्य नहीं, बल्कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा। इसलिए 16 से 18 साल के नाबालिग को इस धारा में वयस्क की तरह चिल्ड्रन कोर्ट में ट्रायल के लिए नहीं भेजा जा सकता। न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी की एकलपीठ ने यह टिप्पणी करते हुए बुलंदशहर के एक मामले में किशोर न्याय बोर्ड और चिल्ड्रन कोर्ट के आदेशों को रद कर दिया है।