National
ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा आवेदन पर देनी पड़ सकती है बायोमीट्रिक जानकारी, नई शर्तें लागू
पीटीआई, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा आवेदन करने वालों को अब बायोमीट्रिक जानकारी देनी पड़ सकती है। ये नई शर्तें 26 अक्टूबर को या उसके बाद जमा किए गए आवेदनों पर लागू होंगी। पहले से जारी वीजा या इस तारीख से पहले जमा क
लेखक Digital Desk188K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा आवेदन करने वालों को अब बायोमीट्रिक जानकारी देनी पड़ सकती है। ये नई शर्तें 26 अक्टूबर को या उसके बाद जमा किए गए आवेदनों पर लागू होंगी। पहले से जारी वीजा या इस तारीख से पहले जमा किए गए आवेदनों पर इनका कोई असर नहीं पड़ेगा।
नई दिल्ली स्थित ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया सरकार भारत में वीजा आवेदकों के लिए अपने बायोमीट्रिक संग्रह कार्यक्रम का विस्तार कर रही है। इस साल 26 अक्टूबर से, भारत में ऑस्ट्रेलिया का नया वीजा आवेदन जमा करने वाले लोगों को बायोमीट्रिक जानकारी देने की आवश्यकता हो सकती है।"



