संवाद सूत्र, बाबाबाजार (अयोध्या)। सीमित संसाधन, साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और आंखों में बड़े सपने, इन परिस्थितियों के बीच बहापुर गांव के पांडेय परिवार के चार बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जो ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है। परिवार में पहले कोई सरकारी सेवा में नहीं था।
पिता कृष्ण मगन पांडेय भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। इसके बावजूद बच्चों ने अपने परिश्रम के बल पर अलग-अलग प्रतिष्ठित पद हासिल कर परिवार के साथ पूरे गांव का मान बढ़ाया है।