डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, या आप नया लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई नियम बदलने की तैयारी कर रही है।
प्रस्ताव में लर्नर लाइसेंस की परीक्षा को कठिन बनाने से लेकर, लाइसेंस में नाम और पता बदलवाने की फीस खत्म करने तक की बातें शामिल हैं। लेकिन इन बदलावों में आपके लिए क्या नया होगा? आइए, एक-एक करके समझते हैं।