डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली और छठ पर्व पर मध्य प्रदेश से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर रेलवे ने एक दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। नया शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू होगा। इसका असर मध्य प्रदेश के रीवा, सतना और ग्वालियर सहित दूसरे शहरों से जुड़ी रेल यात्राओं पर भी पड़ सकता है।