जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम का मुख्यालय जल्द ही शहर से बाहर बनेगा। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिल गई है। 36 साल बाद नया कार्यालय बनाने की योजना स्वीकृत हुई है।
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में सिटी फॉरेस्ट के सामने 14 हजार वर्गमीटर जमीन पर मुख्यालय का निर्माण होगा।