अंकेश ठाकुर, पंचकूला। चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म के लगभग साढ़े चार साल पुराने मामले में जिला अदालत ने आरोपित को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश मनीष दुआ की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
दोषी का नाम विधायक उर्फ कल्लू (26) है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव बोटन पुरवा का रहने वाला है। दोषी के खिलाफ बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ अप्रैल 2022 में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, तब से वह अंबाला सेंट्रल जेल में बंद है।