दयानंद शर्मा, चंडीगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मी अस्मी ने महज 23 साल की उम्र में कानून की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो देशभर के युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा बनेगा। अस्मी पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने देश की किसी राज्य बार काउंसिल की सबसे कम उम्र की सदस्य बनने का इतिहास रच दिया है। वह किसी भी राज्य बार काउंसिल में निर्वाचित होने वाली पहली जेन-जी पीढ़ी सदस्य भी बन गई हैं।