National
मऊ में सगे भाइयों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों को सात वर्ष का कारावास
जागरण संवाददाता, मऊ । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो दीप नारायण तिवारी ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में सोनरमी देवी की हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद सगे भाइयों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों को स
लेखक Jaiprakash Nishad61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो दीप नारायण तिवारी ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में सोनरमी देवी की हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद सगे भाइयों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
साथ ही 10 हजार 500 रुपये प्रत्येक पर अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं अर्थदंड जमा हो जाने पर पर प्रत्येक घायलों को 18900 रुपये देने का आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढ़ाढाचवर गांव निवासी बीरबल चौहान की तहरीर पर एफआइआर दर्ज हुई थी।



