National
चक्रवात 'अर्णव' से निपटने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, 8 जिलों से 48 हजार लोग शेल्टर होम भेजे गए
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान अर्णव से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।इसे लेकर भुवनेश्वर स्थित राजीव भवन के राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) और वरिष्ठ अधिकारियो
लेखक Sheshnath Rai148K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान अर्णव से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।इसे लेकर भुवनेश्वर स्थित राजीव भवन के राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने की।
बैठक में मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के आठ जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों से कुल 48,010 लोगों की पहचान की गई है। इन लोगों को 466 आश्रय स्थल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन को सभी आश्रय स्थलों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



