National
वाराणसी के संजोई ग्रामसभा में होगी समाजवादी पार्टी की जनसभा, अखिलेश यादव होंगे शामिल
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वाराणसी के परमपुर के संजोई गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजवा
लेखक Shivam Singh158K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वाराणसी के परमपुर के संजोई गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ की अध्यक्षता में एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



