National
म्यांमार से भारत में तस्करी के काशी से भी जुड़े तार, शुभ ट्रेंडिंग कंपनी के खिलाफ डीआरआई ने भी की थी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गुवाहाटी जोनल टीम की ओर से म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाई जा रही विदेशी सुपारी के 1500 करोड़ रुपये के सिंडिकेट में वाराणसी के दो फर्मों शुभ ट्रेडिंग कंपनी और चिमेर
लेखक Praveen Kumar Rai107K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गुवाहाटी जोनल टीम की ओर से म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाई जा रही विदेशी सुपारी के 1500 करोड़ रुपये के सिंडिकेट में वाराणसी के दो फर्मों शुभ ट्रेडिंग कंपनी और चिमेरा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया है।
इसमें से एक शुभ ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर संजय गुप्ता को कुछ दिनों पहले डीआरआइ ने 25 सौ करोड़ की सीमा शुल्क चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय गुप्ता पश्चिम बंगाल की जेल में बंद है। इन फर्मों के आफिस में कुछ महीने पहले ईडी ने छापेमारी की थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था। ईडी अपने साथ कुछ कागजात ले गई थी।



