जागरण संवाददाता, जम्मू। रेलवे में नौकरी दिलाने और रेलवे के टेंडर दिलाने का झांसा देकर चार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में छन्नी हिम्मत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित सौहेल क्यूम निवासी अनंतनाग, कश्मीर इन दिनों छन्नी हिम्मत में रह रहा है को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपितों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। छन्नी हिम्मत पुलिस के अनुसार मामला कुछ दिन पूर्व दर्ज किया गया था, जबकि अब आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।