National
हापुड़ में चोरों और झपटमारों का आतंक, दिनदहाड़े युवती से मोबाइल छीना; पार्किंग से 2 बाइक चोरी
केशव त्यागी, हापुड़। शहर में चोरों और झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। कहीं सार्वजनिक मैदान में खड़ी बाइक गायब हो रही है तो कहीं पार्किंग में वाहन सुरक्षित नहीं हैं। हद तो तब हो गई, जब दिनदहाड़े पुल पर बाइक सवार झपटमार युवती
लेखक Kesav Tyagi174K पढ़े गए

केशव त्यागी, हापुड़। शहर में चोरों और झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। कहीं सार्वजनिक मैदान में खड़ी बाइक गायब हो रही है तो कहीं पार्किंग में वाहन सुरक्षित नहीं हैं। हद तो तब हो गई, जब दिनदहाड़े पुल पर बाइक सवार झपटमार युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
अलग-अलग स्थानों पर हुई इन तीन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों को पकड़ने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच पीड़ितों को खुद थाने पहुंचकर शिकायत देनी पड़ रही है। पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



