National
'राज्य का दर्जा मिलने तक कांग्रेस नहीं लेगी मंत्री पद...', जम्मू-कश्मीर कैबिनेट विस्तार के बाद बोले तारिक हमीद करा
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस प्रधान तारिक हमीद करा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जब तक केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलता, वह उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली
लेखक Rahul Sharma106K पढ़े गए
-1793087922699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस प्रधान तारिक हमीद करा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जब तक केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलता, वह उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होगी।
वहीं, कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन ने कहा कि सरकार में किसे मंत्री बनाया गया और कौन इससे निराश हुआ, इस पर चर्चा करने के बजाय जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।



