National
आरा में पेंटोग्राफ टूटने से अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित, जंक्शन पर खड़ी रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच मंगलवार को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। किलोमीटर पोल संख्या 622 क
लेखक Ritesh Chaurasia187K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच मंगलवार को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया। किलोमीटर पोल संख्या 622 के समीप हुई घटना में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूट गया।
इससे अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई और आरा जंक्शन पर दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।



