National
नीला ड्रम हत्याकांड: जिला अदालत ने मुस्कान-साहिल को सुनाई थी फांसी की सजा, अपील पर हाई कोर्ट में बहस के लिए तारीख तय
जागरण संवाददाता, मेरठ। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाले साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी की फांसी पर अब हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों की ओर से मृत्युदंड के खिलाफ दाखिल अपील को हाई कोर्ट ने स्
लेखक Sushil Kumar166K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाले साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी की फांसी पर अब हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों की ओर से मृत्युदंड के खिलाफ दाखिल अपील को हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
मामले में बहस के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुशील कुमार शुक्ला के मुताबिक 16 नवंबर तक सरकारी अधिवक्ता उन्हें मुकदमे से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद मामले में बहस की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।



