National
रोहिलखंड का 'मिनी कुंभ' इस बार दिखेगा नए रंग में: धूल-जाम से मिलेगी मुक्ति, ऊंचा-नीचा नहीं होगा घाट
जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा किनारे लगने वाला रोहिलखंड का मिनी कुंभ यानी ककोड़ा मेला अबकी बार नए रंग में दिखेगा। हर साल जाम और धूल के लिए बदनाम रहने वाले इस मेले की तस्वीर इस बार बदलने वाली है। जिला प्रशासन ने तय किया ह
लेखक Umesh Chandra Rathore156K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा किनारे लगने वाला रोहिलखंड का मिनी कुंभ यानी ककोड़ा मेला अबकी बार नए रंग में दिखेगा। हर साल जाम और धूल के लिए बदनाम रहने वाले इस मेले की तस्वीर इस बार बदलने वाली है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि मेले में न जाम लगेगा और न ही श्रद्धालुओं को ज्यादा दिक्कत होगी। इससे जिला प्रशासन और इंजीनियर लगातार मेले की व्यवस्थाओं में लगे हैं।
यह ककोड़ा मेला देशभर में प्रसिद्ध है। यहां एक-एक दिन में लाखों लोग इधर से उधर हो जाते हैं। मेले में बदायूं ही नहीं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद तक से दुकानदार व श्रद्धालु पहुंचते हैं।



