National
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर में खुलेगी कैंटीन, प्रशासक ने की घोषणा; ट्रक ड्राइवर्स और कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और यहां आने वाले लोगों को जल्द कैंटीन की सुविधा मिल सकती है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर विकास कार्यों और जन
लेखक Mohit Pandey187K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और यहां आने वाले लोगों को जल्द कैंटीन की सुविधा मिल सकती है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा की।
उन्होंने यहां कैंटीन खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने और प्रवेश व निकास द्वारों पर बैरिकेडिंग पुख्ता करने के निर्देश दिए। प्रशासक ने वेब्रिज (धर्मकांटा) समेत जारी विकास कार्यों का जायजा लिया।



