National
शिमला-मटौर हाईवे पर बंद, बिलासपुर के खलोटा में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा; प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बिलासपुर के नम्होल के पास खलोटा में सड़क धंस गई है। मंगलवार सुबह खलोटा के समीप फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा
लेखक Digital Desk169K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बिलासपुर के नम्होल के पास खलोटा में सड़क धंस गई है। मंगलवार सुबह खलोटा के समीप फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
एनएचएआई प्रबंधन के अनुसार, इस संवेदनशील पैच पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षात्मक मरम्मत कार्य जारी है। जब तक आवश्यक मरम्मत कार्य पूरी तरह संपन्न नहीं हो जाता, तब तक यह मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा।