National
'मेरिट में आए आरक्षित उम्मीदवारों को जनरल कैटेगरी में ट्रांसफर कों', हिमाचल हाई कोर्ट का आदेश
विधि संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि एससी (बीपीएल) श्रेणी का कोई उम्मीदवार योग्यता (मेरिट) के बल
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

विधि संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि एससी (बीपीएल) श्रेणी का कोई उम्मीदवार योग्यता (मेरिट) के बल पर सामान्य श्रेणी के कट-आफ से अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे सामान्य श्रेणी की सीटों पर समायोजित किया जाना चाहिए। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने कृष्णा कुमारी द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह निर्णय दिया।
अदालत ने स्पष्ट किया कि चाहे आरक्षण वर्टिकल (उर्ध्वाधर) हो या हारिजांटल (क्षैतिज) योग्यता को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के अंक सामान्य वर्ग के आखिरी चुने गए उम्मीदवार से अधिक हैं, तो वह सामान्य सीट का हकदार है।