जागरण संवाददाता, कानपुर। चौबेपुर पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 68 हजार रुपये नकद, 164 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, 98 किलोग्राम कापर वाइंडिंग और तीन ट्रांसफार्मर काइल बरामद हुई हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्कार्पियो को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।