सोनू सिंह, जागरण, वाराणसी। बनारस सिर्फ मंदिरों, घाटों, गंगा और पान की नगरी नहीं है। यह एक ऐसा शहर है, जहां जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती है। यहां की गलियों में जगह कम है, मगर दिलों में जगह की कोई कमी नहीं। बनारस की किसी तंग गली की कल्पना कीजिए। चार लोग कंधे पर शव लेकर मणिकर्णिका घाट की ओर जा रहे हैं। आगे शवयात्रा, पीछे परिजन और आसपास से गुजरते राहगीर। तभी पीछे से एक बाइक सवार हार्न बजाने लगता है।