राज्य ब्यूरो, शिमला। डिजिटल पंचायतों की दिशा में हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पंचायती राज संस्थाओं की राजस्व एवं अनुदान प्राप्तियों से जुड़ी 61,141 रसीदों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डिजिटल रूप से फ्रीज कर प्रदेश देशभर में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान हिमाचल से आगे हैं। 

हालांकि, दूसरी ओर काम पूरा होने के बाद वाउचर फ्रीज करने में देरी प्रदेश के लिए चुनौती बनी हुई है। लंबित वाउचरों के मामले में हिमाचल महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे स्थान पर है।