राज्य ब्यूरो, गैरसैंण। ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र प्रारंभ होगा। पहले दिन दोपहर तीन बजे 7400 करोड़ के अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक एवं विभिन्न विभागों के पांच प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
अगले विधानसभा चुनाव से दो माह पहले हो रहा यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों ही कमर कसे हुए हैं। मुख्य प्रतिपक्षी पार्टी कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में ढुलमुल रवैये समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आक्रामक है।