National
हरियाणा के युवक का नौकरी के लिए 13 साल से संघर्ष, हैंडराइटिंग मैच नहीं; फिंगर प्रिंट्स की फोरेंसिक जांच से उम्मीद
रवि अटवाल, चंडीगढ़। रेलवे में ग्रुप-डी की एक पोस्ट के लिए मामला इतना उलझ गया कि अब उम्मीदवार के फिंगर प्रिंट्स की फोरेंसिक जांच करवानी पड़ेगी। 13 साल से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे पानीपत, हरियाणा के दीपक को सेंट्रल एडमिनिस
लेखक Ravi Atwal99K पढ़े गए

रवि अटवाल, चंडीगढ़। रेलवे में ग्रुप-डी की एक पोस्ट के लिए मामला इतना उलझ गया कि अब उम्मीदवार के फिंगर प्रिंट्स की फोरेंसिक जांच करवानी पड़ेगी। 13 साल से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे पानीपत, हरियाणा के दीपक को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) से बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने वर्ष 2013 में रेलवे में ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया पास कर ली थी, लेकिन कुछ दस्तावेजों में उनकी हैंडराइटिंग मेल नहीं खा रही थी। जिस कारण उन्हें नौकरी नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने कैट की चंडीगढ़ बेंच में याचिका दायर कर दी।



