National
ईडी लखनऊ रिश्वतकांड: लखनऊ कार्यालय में फेरबदल की तैयारी, चार सदस्यीय टीम खंगाल रही ट्रैक रिकॉर्ड
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ स्थित कार्यालय में पांच लाख के रिश्वतकांड के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती व्यवस्था में फेरबदल की तैयारी है। शुक्रवार को रिश्वतकांड के बाद सोमवार को खुले कार्
लेखक Aditya Kumar Tiwari132K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ स्थित कार्यालय में पांच लाख के रिश्वतकांड के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती व्यवस्था में फेरबदल की तैयारी है। शुक्रवार को रिश्वतकांड के बाद सोमवार को खुले कार्यालय में तैनात अधिकारियों के साथ ही प्रतिनियुक्ति पर आए केंद्रीय बलों के कर्मियों का ट्रैक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका, उनकी कार्यप्रणाली तथा कार्यालय में सुरक्षा और निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। वहीं, मामले से संबंधित घटनाक्रम और अब तक सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट लखनऊ जोनल कार्यालय से दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय भेजी गई है।



