National
चक्रवात अर्नब का उत्तराखंड के मौसम पर असर, बारिश-बर्फबारी की संभावना; कल से करवट बदल सकता है मौसम
जागरण संवाददाता, देहरादून। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तराखंड में अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार से एक नवंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम
लेखक Vijay Joshi140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तराखंड में अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार से एक नवंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘अर्नब’ के बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत को मंगलवार की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं।



